RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
अनिश्चितता से मुकाबला: जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता का संदेश
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी द्वारा प्रेरणादायी व्याख्यान का भव्य आयोजन
आज सोमवार, 22 दिसंबर 2025, शाम 6:00 बजे
स्थान: इनडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में
इस विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी जीवन में बढ़ती अनिश्चितताओं से मुकाबला करने,
मानसिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति जैसे विषयों पर अपने
मार्गदर्शक विचार साझा करेंगी।
इस आयोजन को सफल बनाने में
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के
अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी,
संरक्षक श्री चंद सुंदरानी,
महामंत्री श्री अजय भसीन एवं
कोषाध्यक्ष श्री निकेश का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त है।
आयोजकों ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं से
इस प्रेरणादायी व्याख्यान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर
लाभ उठाने की अपील की है।
