RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
ठंड में सेवा की गर्माहट: सुदर्शन समाज सेवा ने सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में बच्चों को बांटे स्वेटर व कंबल

रायपुर।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शरद ऋतु के साथ ठंड अपने चरम पर है। ऐसे समय में समाज सेवा के क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुदर्शन समाज सेवा संस्था द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। संस्था ने दिनांक 21 दिसंबर 2025 को नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में प्रदेश एवं अन्य राज्यों से इलाज के लिए आए नन्हे बच्चों एवं उनके पालकों को स्वेटर एवं कंबल वितरित किए।
स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी का दिल छू लिया, वहीं पालकों ने कंबल मिलने पर राहत महसूस की और संस्था के इस मानवीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जरूरतमंदों की मदद कर संस्था ने सच्चे अर्थों में सेवा और संवेदना का परिचय दिया।
सुदर्शन समाज सेवा संस्था ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई है।
इस पावन सेवा कार्य में संस्था के निम्न सदस्य उपस्थित रहे—श्री दर्शन अठवानी, श्री दीपक ऐशानी , श्री पी. एल. राजेश , श्री मोहन जुमरानी , श्री अजय बजाज , श्री दीपक केवलानी
सुदर्शन समाज सेवा संस्था का यह प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और करुणा की भावना को और अधिक मजबूत करता है।
संस्था मेरिज ब्यूरो भी संचालित करती है।
