RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
दैनिक भास्कर ग्रुप द्वारा आयोजित सरपंच सम्मान कार्यक्रम में गांवों के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तथा सरकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने वाले चयनित सरपंचों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन ग्रामीण नेतृत्व की मेहनत, समर्पण और जमीनी कार्यों का सच्चा सम्मान बनकर उभरा।
अपने परिवार एवं बच्चों के साथ पहुंचे सभी सरपंचों का जोश और उनके विकास कार्यों की झलक ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Tank Ram Verma जी, अपेक्स बैंक के चेयरमैन केदार गुप्ता जी, तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम के महत्व को और अधिक बढ़ाया।
इस अभिनव और प्रेरक पहल के लिए मित्र अश्विनी पांडे जी एवं सम्पूर्ण दैनिक भास्कर ग्रुप को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
