RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
दुर्ग संभाग की SIR की महत्व्पूर्ण बैठक सम्पन्न, दुर्ग जिले से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा पाटन,मंत्री गजेंद्र यादव एवं वरिष्ठ विधायक ललित चंद्राकर की सीट दुर्ग शहर एवं ग्रामीण की महती जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी की को सौंपी गई
सभी को ज्ञात हो की 4 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में एस आई आर की प्रक्रिया पूरी होनी है इसको लेकर के भाजपा ने कमर कसली है लगातार बैठकों का दौर जारी है इसी कड़ी में दुर्ग संभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें SIR के प्रदेश प्रभारी लद्दाख के पूर्व सांसद श्री जामयांग सहित सांसद विजय बघेल, संतोष पांडे , प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू,राम जी भारती,प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,प्रदेश मंत्री अमित साहू,श्रीमती संध्या परगनिया जितेंद्र वर्मा ,दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित दिग्गज मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी को दुर्ग जिले की तीन विधानसभाओं जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट पाटन, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की सीट एवं वरिष्ठ विधायक ललित चंद्राकर जिन्होंने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को हराया ,ऐसी सीटों की महिती जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
भाजपा नेताओ ने बार-बार सभी से अपील की है कि इस कार्य को बेहद गंभीरता से लें एवं सभी अपने फार्म एवं दस्तावेज बूथ लेवल ऑफिसर के पास सबमिट करें एवं कोई भी समस्या आने पर भाजपा के पदाधिकारीगण से चर्चा का मदद ले सकते हैं।
