RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
संत बाबा गेलाराम साहेब जी का 17वां वर्सी महोत्सव 8, 9 एवं 10 दिसंबर 2025 को भव्य रूप से आयोजित होगा – वर्सी महोत्सव की तैयारी हेतु सामान्य सभा की बैठक संपन्न
देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम साहेब के पावन आशीर्वाद से तथा जलगांव साहेब के महंत साई देवीदास एवं धाम की महंत अम्मा मीरा देवी के सान्निध्य में संत बाबा गेलाराम साहेब जी का 17वां वर्सी महोत्सव 8, 9 एवं 10 दिसंबर 2025 को धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
महोत्सव की तैयारी हेतु आयोजित सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निम्न प्रमुख व्यवस्थाओं पर प्रस्ताव पारित कर सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
श्रद्धालुओं के लिए आवास व्यवस्था
भंडारा साहेब एवं अखंड भंडारा व्यवस्था
हवन–यज्ञ व्यवस्था , झंडावंदन व्यवस्था
भगवान झूलेलाल के बहराणा साहेब की शोभायात्रा
पाठ साहेब व्यवस्था , टेंट, स्टेज एवं साउंड व्यवस्था
नि:शुल्क दवाखाना व्यवस्था ,अन्य लगभग 20 प्रकार की व्यवस्थाएँ ,7 दिसंबर को स्कूटर–बाइक–कार रैली
दिनांक 7 दिसंबर 2025, प्रातः 11 बजे भव्य स्कूटर, बाइक एवं कार रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में बाबा भक्त शामिल होंगे।
तीन दिन होंगे भक्ति एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम
महोत्सव के सभी तीनों दिनों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें शामिल हैं:
मदाह साहेब , हवन–यज्ञ। , झंडावंदन
भगवान झूलेलाल का बहराणा साहेब
नेत–नेम, आरतियां , भजन–सत्संग, सेवा–सिमरन
गोदड़ीवाले बाबा की अखंड धूनी साहेब संत महात्माओं के सत्संग एवं प्रवचन पूरे भारत वर्ष, विशेषकर विभिन्न गोदड़ीवाला धाम, पूज्य पंचायते, पूज्य दरबार, छत्तीसगढ़ सिंधी साधू समाज एवं अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में बाबा भक्त समारोह में पधारेंगे।
विशेष संत महात्माओं की उपस्थिति
संगत को आशीर्वाद देने विशेष रूप से निम्न संत महात्मा पधारेंगे:
साई राजेश लाल साहेब, अमरावती
साई युधिष्ठिरलाल साहेब, पूज्य शदाणी दरबार
साई मोहन लाल साहेब एवं साई हरीशलाल साहेब, शिव–शांति आश्रम लखनऊ
साई मनीत कुमार, पूज्य वसणशाह दरबार, उल्हासनगर
साई कृष्णदास उदासी, चक्करभाटा
साई रामचंद वाधवा, स्वामी हरिगिरी महाराज सेवा समिति
भाई चोईथराम एवं अन्य दरबारे, धमतरी
सेवादारी समिति
बैठक में निम्न सेवादारी साथी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और अपनी जिम्मेदारियाँ ग्रहण कीं:
इंदरलाल सचदेव, हरि ईसरानी, अमर गिदवानी, सतीश थौरानी, पवन प्रीतवानी, लाल खुबचंदानी, इंदर थौरानी, सुशील केसवानी, दिनेश दावानी, घनश्याम माखीजा, रॉकी काशवानी, सुनील काशवानी, शिवा खुबचंदानी, भरत डिंगवानी, ठाकुर डिंगानी, संतोष केसवानी, राजेश गिदवानी, नरसा लालवानी एवं अन्य अनेक बाबा भक्त
बाबा के सेवादार..
अमर गिदवानी , पवन प्रीतवानी
