RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो. 9827916611
करवा चौथ व्रत — पति की दीर्घायु और अटूट प्रेम का प्रतीक : स्वामी विकास महाराज जी
करवाचौथ – नारी शक्ति की निर्जल तपस्या का ऋणी पुरुष समाज !
नारी शक्ति की निर्जल तपस्या को नमन !
रायपुर। स्वामी विकास महाराज जी ने करवा चौथ व्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह व्रत भारतीय नारी की अटूट श्रद्धा, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की मधुरता की कामना करती हैं।
महाराज जी ने बताया कि यह व्रत केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन में संयम, आस्था और सच्चे प्रेम की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि व्रत के साथ-साथ ईश्वर के प्रति श्रद्धा और परिवार में प्रेमभाव बनाए रखना ही सच्चा “करवा चौथ” है।
