RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“सोने के आँसू”
सोने के भाव अब सचमुच आसमान छू रहे हैं…
एक लाख 27 हज़ार से भी ज़्यादा!
जहाँ पहले चमक खुशी देती थी,
अब वही चमक आँखों में आँसू ला रही है।
मध्यम वर्ग की माताएँ सोच में हैं —
“बिटिया के कंगन अब कैसे बनवाएँगे?”
दुकानों के बाहर रेट देखकर कई महिलाओं की आँखें भर आईं।
सोना अब सिर्फ ज़ेवर नहीं,
सपनों की कीमत बन गया है।
कहते हैं — “सोने के दिन लौट आए हैं…”
पर शायद,
घर के चेहरों से मुस्कानें चली गई हैं।
