RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूर्व पार्षद श्याम चावला — सनातन संस्कृति के संवाहक
गर्व से कहो — हम हैं सनातनी! टीका–कलावा: हमारी पहचान, हमारी शान!
रायपुर। पूर्व पार्षद श्याम चावला सदैव हिंदू समाज की सेवा, धार्मिक जागरण और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं।
उनका जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल है।
श्याम चावला जी ने कहा कि “हमें गर्व है कि हम सनातनी हैं।
टीका लगाना हमारी पहचान है और कलावा बांधना हमारा धर्म-संस्कार है।
टीका लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कलावा हमारे जीवन में सत्य, शक्ति और संरक्षण का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा कि आज के आधुनिक समय में भी हमें अपनी सनातन संस्कृति, परंपरा और प्रतीकों को सम्मानपूर्वक अपनाना चाहिए।
यह न केवल धार्मिक आस्था का विषय है बल्कि हमारी राष्ट्रीय अस्मिता और आत्मबल का भी प्रतीक है।
श्याम चावला जी निरंतर समाज में हिंदू एकता, सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए प्रेरक कार्य करते रहे हैं।जय श्री राम | जय सनातन धर्म | हर हर महादेव
