RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री किशोर कुंदनानी को पुलिस प्रशासन समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने जानकारी
देते हुए बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में विभिन्न वर्गों की समितियों का गठन किया गया है।
इसी क्रम में चैंबर के मंत्री किशोर कुंदनानी को पुलिस प्रशासन समिति में सम्मिलित किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के निर्देशानुसार की गई है।
चैंबर और प्रशासन के बीच सहयोग को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम!
इस नई जिम्मेदारी के साथ किशोर कुंदनानी चैंबर और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
