RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के उपराष्ट्रपति – सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएँ
नई दिल्ली/रायपुर।। कल हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एन.डी.ए. प्रत्याशी श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इस अवसर पर रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि “सी.पी. राधाकृष्णन जी के नेतृत्व में देश को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनका अनुभव और समर्पण आने वाले वर्षों में भारतीय लोकतंत्र को और सशक्त करेगा।”
इस शुभ अवसर पर सांसद ने पूरे प्रदेश की ओर से भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दीं।
