RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रामसागर पारा में गणेश उत्सव का अनोखा संगम – झूलेलाल जी की गोद में विराजे बप्पा
रायपुर। रामसागर पारा स्थित गणेश उत्सव पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ भगवान गणपति बप्पा सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी की गोद में विराजमान हैं।
आयोजक मयंक यादव एवं समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष कुछ नया और अनोखा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार गणपति को झूलेलाल जी की गोद में विराजमान कराया गया है। उन्होंने कहा – “भगवान सबके लिए एक हैं, हमारी यही प्रेरणा है।”
पिछले वर्ष जहाँ गणपति को हाथी की सवारी पर विराजमान कराया गया था, वहीं इस बार झूलेलाल जी की परंपरागत मछली सवारी के साथ यह अलौकिक झांकी भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल पहुँचकर इस अनोखे रूप में विराजे बप्पा और झूलेलाल जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
