RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
विधायक सुनील सोनी ने गणपति पंडालों में किए दर्शन
रायपुर। 1 सितंबर—रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज पुरानी बस्ती मंडल अंतर्गत टिकरापारा, संजय नगर, डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड और महामाया मंदिर वार्ड में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों में विराजमान भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।
उन्होंने विघ्नहर्ता गणपति बप्पा से प्रार्थना की कि सभी के जीवन से विघ्न दूर हों और सुख-समृद्धि तथा मंगल का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो।
