RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला जी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय विकास रूपरेला जी के जन्मदिन के अवसर पर युवा विंग के कोषाध्यक्ष श्री मनीष पंजवानी ने उन्हें शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी विकास रूपरेला जी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि रूपरेला जी के नेतृत्व में युवा विंग लगातार समाज सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा युवा वर्ग के उत्थान की दिशा में सक्रिय कार्य कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे संगठन का है। उन्होंने समाज के युवाओं को संगठित होकर शिक्षा, सेवा और संस्कृति की राह पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
