RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
लोहे से भारी भूख
संत कंवरराम नगर, कटोरा तालाब का दृश्य—
करीब 70–75 साल का बुज़ुर्ग, ठेले में लगभग 200 किलो के दो लोहे के दरवाजे खींचता चला आ रहा था।
गली के मोड़ पर रुककर उसने अपनी शर्ट से पसीना पोंछा, एक लंबी सांस ली… फिर ठेला मोड़कर गली के अंदर चला गया।
कभी-कभी लगता है,
भूख का बोझ लोहे से भी भारी होता है…
