RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पीएम मोदी ने तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड – 4078 दिनों का ऐतिहासिक सफर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन गए हैं।
मोदी सरकार की 10 बड़ी उपलब्धियां
1. जी-20 अध्यक्षता – भारत की ऐतिहासिक मेजबानी और वैश्विक नेतृत्व।
2. डिजिटल इंडिया व UPI क्रांति – डिजिटल भुगतान में विश्व में अग्रणी स्थान।
3. चंद्रयान-3 की सफलता – चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत का विजय पताका।
4. राम मंदिर निर्माण – अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास और निर्माण।
5. अनुच्छेद 370 हटाना – जम्मू-कश्मीर में पूर्ण रूप से एक राष्ट्र, एक संविधान लागू।
6. तीन तलाक कानून – मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा।
7. कोविड-19 वैक्सीन अभियान – विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान।
8. स्वच्छ भारत मिशन – खुले में शौच से मुक्त भारत और स्वच्छता की ओर बड़ा कदम।
9. आत्मनिर्भर भारत अभियान – मेक इन इंडिया और लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर।
10. वैश्विक कूटनीति में भारत की मजबूत पहचान – विश्व मंच पर भारत की निर्णायक भूमिका।
