RV cg news राजू वासवानी, रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
आक्रोशित सर्व सिंधी समाज मिला पुलिस अधीक्षक लाल उमेश सिंह से
रायपुर, 22 जुलाई 2025: सिंधी समाज के समाजसेवी मोनू आहूजा ने जानकारी दी 
सिंधी समाज के संतों और महापुरुषों के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी अमित बघेल द्वारा की जा रही अशोभनीय और अनर्गल टिप्पणियों से आक्रोशित होकर आज सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पुलिस अधीक्षक लाल उमेश सिंह से मुलाकात की।
प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर मांग की कि ऐसे बयानबाज़ों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि छत्तीसगढ़ जैसे शांतिप्रिय प्रदेश की फिजा में जहर घोलने की किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जा सके।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, अमर पारवानी, महेश दरयानी,सतीश थोरानी, अमर गिदवानी, राजेश वासवानी,किशोर आहूजा,सुभाष बजाज, गौरव मंघानी, गोविंद वाधवानी, तनेश आहूजा, प्रेम बिरनानी, चेतन तारवानी, बलराम आहूजा, मोनू आहूजा, जीवत बजाज, कैलाश बालानी, मनोज डेंगवानी,अमित जीवन, चंदन पंजवानी, नरसा लालवानी, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, अमर चंदनानी, राजेश पोपटानी, पवन पृथ्वानी, महेश हरजानी, मनीष पंजवानी, रतन वर्लयानी, भरत पमनानी, विजय खत्री, लालचंद रोहरा, लोकू भाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
