RV cg news राजू वासवानी , रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता को आदेशित किया, नई महिला टीम गठन करने का
रायपुर, 21 जुलाई 2025:
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और व्यापारिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से नई महिला टीम की घोषणा की।
इस नई टीम में संरक्षक – मीनाक्षी टुटेजा, महामंत्री – मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष – नम्रता अग्रवाल, तथा रायपुर जिला प्रभारी – स्वपनिल मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डॉ. ईला गुप्ता ने कहा –
“नई टीम महिला चेंबर की कार्यशैली को और गति देगी तथा महिला उद्यमियों के लिए नए अवसर और मंच तैयार करेगी। मुझे विश्वास है कि यह टीम व्यापार जगत में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।”
चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने कहा कि महिला टीम छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में रोशन करेगी। वहीं जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और उनका चेंबर में स्वागत है।
इस अवसर पर चेंबर के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से – राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, लोकेश चंद्रकांत जैन, राजेन्द्र पारख, मनीषा तारवानी, नम्रता अग्रवाल, मनीषा सिंह, मंजूषा परियल, इंदिरा जैन, सुनीता पाठक, अंजली देशपांडे, रीना जोतवानी, गीतू राठौड़, नीतू नानवानी, शीलम झूनझूनवाला, इंजीनियर रश्मि वाधवा, सुमन मुथा, गायत्री केशरवानी, जेश केशरवानी, श्रीमती स्वपनिल मिश्रा, ऐश्वर्या तिवारी, सोमा घोष, सविता गुप्ता, डॉ. शिल्पा दुबे, स्वाति सोनी, डिम्पल खट्टर, मनीषा अग्रवाल, हेमल शाह, प्रीति दाश, प्रीति उपाध्याय शुक्ला, हर्षिका रूपाली शर्मा, ऋचा ठाकुर, स्वाति पंडा, हर्षिता शर्मा शामिल रहीं।
डॉ. ईला गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष – महिला चेंबर
