RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य सिंधी पंचायत, नवापारा-राजिम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम निवासी, पूर्व राजपात्रिक अधिकारी श्री मुरली मनोहर थवानी एवं पूर्व पार्षद श्रीमती कमला थवानी के सुपुत्र, इंजीनियर श्री राहुल थवानी व इंजीनियर श्री हिमालय थवानी के अनुज अंकित थवानी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 273वीं रैंक एवं छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर नगर एवं समस्त सिंध समाज का गौरव बढ़ाया है।
पूज्य सिंध पंचायत, नवापारा राजिम के समस्त सदस्यों की ओर से अंकित थवानी एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जाती हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
अंकित थवानी नवापारा-राजिम क्षेत्र के प्रथम बालक हैं जिन्होंने UPSC में सफलता प्राप्त कर समाज एवं नगर को गौरवान्वित किया है।
मुरली मनोहर थवानी एवं श्रीमती कमला थवानी ने अपने तीनों पुत्रों को उच्च शिक्षा प्रदान कर नगर एवं समाज के बालक-बालिकाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उक्त जानकारी सुरेश छत्री जी ने दी
शुभेच्छु: पूज्य सिंध पंचायत, नवापारा-राजिम
