RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
समाजसेवी सुंदर बजाज आप सभी को सूचित करना चाहता है कि,दिनांक 14 जुलाई की सुबह से उनका व्हाट्सएप अकाउंट और मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया था।
हैकर्स द्वारा किसी एक के नम्बर को हैक करके उसके रेगुलर कॉन्टेक्ट्स वालों को उस हैक किये नम्बर वालों का रिलेटिव बनकर किसी भी प्रकार की हेल्प मांगने का झांसा देकर हैक कर दिया जाता है । इसी तरह एक लिंक के माध्यम से कई फ्रॉड नंबर उनके व्हाट्सएप ग्रुप “बढ़ते कदम” में जोड़ दिए गए थे और उनको ग्रुप के एडमिन से हटाकर, स्वयं को एडमिन बना लिया गया था।
सुंदर बजाज द्वारा बहुँत जल्दी स्थिति को भांपते हुवे तत्परता दिखाते हुवे अविलंब कुछ ही मिनटों में कार्रवाई करते हुए:
अपना सिम कार्ड ब्लॉक करवा दिया गया,
बैंक अकाउंट को लॉक करवा दिया गया,
और “बढ़ते कदम” के पदाधिकारियों द्वारा सभी अनजान नंबरों को अतिशीघ्र ग्रुप से हटा दिया गया था।
📌 कृपया ध्यान दें: यदि सुंदर बजाज के नंबर से किसी भी प्रकार का अप्रिय मैसेज, वीडियो, या कोई डिमांड प्राप्त हो, या किसी प्रकार की मदद मांगी जा रही हो तो उसे नजरअंदाज करें।
अगर पहले किसी को इस प्रकार के संदेश प्राप्त हुए हों तो वे हृदय से क्षमा प्रकट करते हैं।
अब उन्होंने अपना अकाउंट सुरक्षित कर लिया है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
🙏🏼 आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कृपया ऐसी स्थितियों को समझें और स्वयं भी सतर्क रहें,औरों को भी सतर्क करें।
🔒 सावधानी बरतें:
किसी अनजान नंबर से आपके किसी परिचित के रिलेटिव बनकर किसी मैसेज या कॉल पर कोई हेल्प मांगे जाने पर विश्वास न करें ।
किसी भी प्रकार की मदद की मांग आने पर पहले संबंधित व्यक्ति या उसके परिवार से संपर्क करके सहीं गलत का पता लगा लेवें ।
अनजान नंबरों से आए फोटो या फाइल्स डाउनलोड न करें।
आपकी जागरूकता ही आपकी सुरक्षा है।
~ सुंदर बजाज(समाजसेवी)
