RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
कटोरातालाब व्यापारी संघ ने मनाया पार्षद अमर गिदवानी का जन्मदिन
रायपुर।15/जुलाई/2025 – नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग अध्यक्ष एवं MIC सदस्य, वार्ड क्र. 57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड के लोकप्रिय एवं सहज पार्षद अमर गिदवानी जी के जन्मदिवस के अवसर पर कटोरातालाब व्यापारी संघ द्वारा केक काट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं चेंबर उपाध्यक्ष तेजकुमार बजाज ने कहा, “मैं प्रभु श्रीराम से अमर गिदवानी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
कार्यक्रम में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में सचिव सुरेश सहगल, संरक्षक एवं पूर्व पार्षद जगदीश कलश, संत सिंह कोहली, बबला होतवानी, कैलाश राजपूत, राहुल चंदनानी, त्रिभुवन अग्रवाल, विजय नागवानी, लवली भाटिया, मन्नू सोनी, दीपक खेमानी सहित अनेक व्यापारीगण सम्मिलित हुए।
सभी ने श्री गिदवानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की सराहना की।
