RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य संत युधिष्ठिर लाल जी से ललित जैसिंघ ने लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने पूज्य संत युधिष्ठिर लाल जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस शुभ अवसर पर ललित जैसिंघ ने संत युधिष्ठिर लाल जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मुलाकात को आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और व्यापारिक समुदाय के लिए प्रेरणादायक भी माना जा रहा है।

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य संत युधिष्ठिर लाल जी से आशीर्वाद लिया संत जी ने कहा लगातार सिंधी काउंसिल मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रखे और सेवा के क्षेत्र में और बड़ा काम करे इस अवसर पर शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी से मिलकर गुरुपूर्णिमा की बधाई दी
