RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चेंबर और ICICI बैंक ने ₹45 लाख के चिल्हर वितरित कर व्यापारियों को दी राहत
रायपुर, 10 जुलाई 2025 – छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक (पचपेड़ी नाका ब्रांच) रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज चेंबर भवन में एक चिल्हर वितरण (कॉइन कैंप) का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चेंबर से संबद्ध स्थानीय व्यापारिक संघों और चेंबर के व्यापारी सदस्यों को लगभग 45 लाख रुपये के सिक्के वितरित किए गए। इस पहल से करीब 700 व्यापारियों को लाभ मिला।
चिल्हर की कमी से मिली राहत
चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, “व्यापारियों को चिल्हर की कमी से राहत मिली है।” उन्होंने ICICI बैंक (पचपेड़ी नाका ब्रांच) रायपुर के इस सहयोग की सराहना की। थौरानी ने बताया कि चिल्हर की उपलब्धता से दैनिक व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और ग्राहकों के साथ लेन-देन सुचारू हो पाएगा।
पिछले कुछ समय से बाजार में चिल्हर की किल्लत चल रही थी, लेकिन इस तरह के वितरण अभियान से छोटे-बड़े सभी व्यापारियों की परेशानी काफी हद तक कम होगी। ICICI बैंक (पचपेड़ी नाका ब्रांच) रायपुर ने व्यापारियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए यह वितरण अभियान शुरू किया है, जिससे व्यापारिक समुदाय को सीधा लाभ मिल रहा है।
आभार व्यक्त किया गया
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने ICICI बैंक (पचपेड़ी नाका ब्रांच) रायपुर के इस सक्रिय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
चिल्हर वितरण कार्यक्रम के संयोजक विनय बजाज, राधाकिशन सुन्दरानी, और लोकेश चन्द्रकांत जैन रहे, जबकि कार्यक्रम प्रभारी राजू भाई तारवानी, सुदेश मध्यान, प्रकाश लालवानी, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, भरत पमनानी, मनीष मोटवानी, और सतीश बागड़ी थे।
इस अवसर पर चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, तेजकुमार बजाज,उपाध्यक्ष महेन्द्र तलरेजा, दिलीप इसरानी, जवाहर थारानी, रवि सचदेव, अमरदास खट्टर, मंत्री प्रेम प्रकाश मध्यानी, नितेश अग्रवाल, सुमीत गुप्ता उपस्थित रहे। ICICI बैंक से श्री रिंकेश श्रीवास्तव (ब्रांच मैनेजर), श्री सुब्रतो देव चंद्रा (सिटी बिजनेस हेड), श्री निकेश (आर.एच.), श्री संदीप दत्ता (आईसीएमसी हेड), श्री रोहित भूतड़ा (आरएचएस बिजनेस बैंकिंग), श्री सुनील मेहरा (आरएचएस सीएमएस), और सुनैना महंत (असिस्टेंट मैनेजर आईसीएमसी) भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
अजय भसीन प्रदेश महामंत्री
