RV cg news राजू वासवानी, रायपुर:10/अप्रैल/2025
रायपुर: RV cg news के संपादक राजू वासवानी पहुंचे रायपुर के लाखे नगर निवासी बलराम मंधानी जी के घर पर। जहां पर बलराम एवं श्रीमति प्राची मंधानी की तीनों बिटिया साथ में बैठे हुए थे।सबसे पहले तो बधाइयां दी बलराम जी को और भाभी प्राची जी को, माता-पिता के साथ तीनों बच्चों के चेहरों पर काफी खुशी नजर आ रही थी। सबसे पहला सवाल मेरा आपके परिवार में तीन बिटिया के और बेटा मेरा सवाल पूरा होने से पहले ही प्राची जी ने कहा आपके सामने जो तीन बिटिया बैठी है यही मेरे तीनो बेटे हैं। प्राची बलराम मंधानी जो की एक ग्रहणी और तीन बेटियों की माँ है वही बलराम मंधानी जो एक व्यापारी लाखे नगर से है इन्होने अपनी तीनो बच्चियों का शुरू से ही एडमिशन वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल पुरानी बस्ती रायपुर मे कराया इसकी मुख्य वजह स्कूल के डायरेक्टर श्री मुकेश शाह जी जिनका शिक्षा के प्रति बेटियों के प्रति खेल कूद के प्रति समाज के प्रति मतलब हर छेत्र मे उनकी जागृति से ही प्रभावित हो कर उनका एडमिशन वहा कराया और प्राची मंधानी की ही मेहनत है जो दिन रात एक करके क्या धुप क्या छाव क्या बरसात सबको अपनी लगन के साथ और झूलेलाल जी की कृपा से अब तक कीर्ति और काव्या मंधानी को लगातार चार साल से और रुचि मंधानी को तीन साल से स्कूल मे फुल अटेंडेस फॉर अवार्ड से शील्ड व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया जाता है जो की एक माता पिता के लिए गौरवीनत करने वाला पल है। सबसे अच्छी बात यह भी है कि छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल गर्ल्स स्कूल है केवल लड़कियों के लिए है। और लड़कों का स्कूल रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में है जहां पर सिर्फ लड़के ही पढ़ते हैं।
