RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 08/अप्रैल/2025
भारतीय योग संस्थान,रायपुर- महेश रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2025 (गुरुवार),59 वां स्थापना दिवस (सामुहिक योग साधना)को बड़े उत्साह के साथ मनाया जायेगा, जिसमे रायपुर के समस्त केंद्र सम्मीलित होंगे। इस सामुहिक कार्यक्रम में सभी केंद्रों के 100% साधकों की उपस्थिति अनिवार्य है सभी अपने साथ परिवार के सदस्यों, मित्रो को भी आने हेतु प्रेरित करे।
1) सभी साधक और प्रस्तुतकर्ता टीम भी अनिवार्य रूप से अपना आसन लाए (चादर, दरी,प्लास्टिक शीट)।
2) ऐसे यौगिक कार्यक्रम में श्वेत परिधान कार्यक्रम को चारचांद लगाते है।महिलाएं अपनी सुविधानुसार श्वेत वस्त्र के साथ लाल रंग का दुपट्टा और लाल रंग की लैगिंगस या सलवार का कॉम्बिनेशन कर सकते है।
3-शिक्षक,कार्यकर्ता आसन प्रदर्शन करने वाले,प्रस्तुतकर्ता टीम एवं सभी सक्रिय साधक सेवा एवं व्यवस्था हेतु समय से पूर्व आये।
दिनांक- 10 अप्रैल, 2025, समय- सुबह 5:45से 7:50 बजे तक
स्थान_ सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, रायपुर
