RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 30/03/2025
श्री झूलेलाल नवयुवक संघ द्वारा चेट्रीचड्र महोत्सव के पावन पर्व पर रायपुर में पहली बार विशाल सामूहिक कन्या भोज का आयोजन शंकर नगर सिंधु पैलेस में किया गया । 500 से ज्यादा कन्याओं को आज कन्या भोज करवाया गया और साथ ही निर्धन कन्याओं को उनकी जरूरत का सामान दिया गया ।
हम सभी अपने जन्मदिन पर गौशाला, वृद्धाश्रम या बालश्रम जाते हैं तो अभी तो हमारे से झूलेलाल जी का जन्मोत्सव है इसीलिए हमने यह आयोजन कर के से जी का जन्मोत्सव मनाया।सामूहिक कन्या भोज का मुख्य उद्देश्य समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और श्रद्धा प्रकट करना है। और हमारे इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल साईं जी के जन्मोत्सव की खुशी पर यह आयोजन किया गया है।इस प्रोग्राम को सफल करने में महेश आहूजा, नरेश मलंग, शंकी भटेजा, गणेश आडवाणी ,पवन आहूजा , श्याम माधवानी, सुनील नागवानी, मोहित कुकरेजा, विजय छत्री, सुनील मलानी ,साथ ही झूलेलाल नवयुवक संघ के सभी मेंबर्स और शंकर नगर शान्ति नगर से अशोक मखीजा , सतीश छुगानी, मुखी मुरलीधर केवलानी और समस्त पदाधिकारी शामिल थे।कार्यक्रम में पूज्य पंचायत के समस्त पदाधिकारी,बढ़ते कदम , सेवा पथ , भारतीय सिंधु सभा , अजित कुकरेजा और बहुत से समाज सेवी उपलब्ध थे
