RV cg news राजू वासवानी, रायपुर 24/मार्च/2025
शदाणी दरबार के वार्षिक वर्सी मेले में मेगा मेडिकल सेवाओं का रजत वर्ष
अंतर्राष्ट्रीय मानवता के सेवा केंद्र पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में शिव अवतारी सतगुरु संत राजाराम साहेब जी का 65 वां वर्सी महोत्सव बड़ी धूमधाम से 21, 22, 23, 24 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है।
आज का विशेष आकर्षण मेडिकल सेवाओं का रजत वर्ष होने की उपलक्ष्य में विशाल मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। जिसमें नई दिल्ली के विश्व विख्यात बच्चों के हृदय रोग विशेषज्ञ फॉर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टर नीरज अवस्थी एवं गाइनेकोलॉजिस्ट निधि अवस्थी ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। डॉ भीष्म शदाणी, डॉ अजीत शदाणी, डॉक्टर आवत राम बत्रा, तुलसी माखीजा, डॉ अदिति शदाणी, डॉ मानसी शदाणी डॉक्टर किरण शदाणी आदि ने सभी दिन अपनी सेवाएं प्रदान की । निशुल्क थैलेसीमिया एवं अन्य जांच लगभग 500 जन-सामान्य ने कराई। इस पावन अवसर पर पधारे हुए संत महात्माओं एवं महापुरुषों का स्वागत किया गया, जिसमें हरिद्वार गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम जी, सांई श्री हरीश लाल जी लखनऊ, सांई श्री राजेश लाल जी, स्वामी राजीव लोचन जी चित्रकूट,विधायक मोतीलाल साहू जी, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी जी, संगठन मंत्री पवन साय जी, सिंधी सांसद शंकर लालवानी जी इंदौर, ललित जैयसिंघ, चेतन तारवानी जी आदि प्रमुख रहे।
आज 24 मार्च को आशा दीवार भजन कीर्तन के पश्चात् आरती अरदास एवं मुख्य रूप से महा पल्लव (प्रार्थना महासभा) का आयोजन मन की मुरादे पूरी करने हेतु किया गया।इस रूप में जन कल्याण के उद्देश्य को अपना कर्तव्य समझ कर प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
