राजू वासवानी,रायपुर.31/जनवरी/2025
भगवती चरण वार्ड क्रमांक 57 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी अमर गिदवानी जोरो शोरो के साथ अपने वार्ड के मतदाताओं से लगातार मिलना जुलना शुरू कर दिया है सभी वार्ड के भाइयों ने अमर को गले से लगाया, घर की बहनों ने फुल मालाए पहनाकर आरती उतारकर चंदन का टीका लगाया
और कहा कि हमारे दुख सुख के साथी को हम अपने पार्षद के रूप में देखना चाहेंगे, एवं जीत का सभी ने आशीर्वाद दिया। बैरन बाजार मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बहुत गर्मजोशी के साथ फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया और जीत का आश्वासन दिया।
