राजू वासवानी, रायपुर.14/जनवरी/2025
भारतीय जनता पार्टी,जिला रायपुर अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह
रायपुर – भाजपा जिला प्रतिनिधि मुकेश पंजवानी ने जानकारी देते हुए बताया भारतीय जनता पार्टी, रायपुर जिले के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर जी दिनांक 14 जनवरी (मंगलवार) 2025 को दोपहर 1 बजे निवास कुशालपुर से युवा मोर्चा की बाईक रैली के साथ दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी, पश्चिम विधायक राजेश मूणत जी, दक्षिण विधायक सुनील सोनी जी,ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू जी,उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जी जिला प्रभारी खूबचंद पारख जी, प्रदेश महामंत्री माननीय संजय श्रीवास्तव जी प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन जी, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद जी, निर्वतमान जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल जी एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण/कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
