राजू वासवानी,रायपुर.9/जनवरी/2025
तीन दिवसीय राज्य स्तरीय फूल फल सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रकृति की ओर सोसायटी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम के सहयोग से राज्य स्तरीय फल,फूल,सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ गांधी नेहरू उद्यान में शाम 4:00 बजे माननीय श्री राम विचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाएगा एवं विशेष अतिथि माननीय श्री राजेश मूरत, विधायक एवं माननीय श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक अतिथिगण माननीय श्री गिरीश चंदेल जी, कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, माननीय श्री एस. जगदीशन, संचालक, उद्यानकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री प्रदीप टंडन अध्यक्ष, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, माननीय श्री अबिनाश मिश्रा, आयुक्त, नगर निगम रायपुर द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक दिन विभिन्न प्रतियोगिता रखी गई है। प्रदर्शनी अवलोकन का समय सुबह 11:00 से रात्रि 9:00 बजे तक रहेगा और समापन 12 जनवरी को किया जाएगा।
उक्त जानकारी मोहन वल्यानी ने दी। 
