राजू वासवानी,रायपुर – 24/ दिसंबर/24
रायपुर, नगर निगम चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण के पश्चात पार्षद पद के संभावित लोगों ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है,इसी क्रम में वार्ड 57 भगवती चरण वार्ड से सामान्य प्रत्याशी के रूप में सिंधी समाज धनेश मटलानी ने बीजेपी से प्रबल दावेदारी की है।
धनेश मटलानी
धनेश सालों से भगवती चरण वार्ड के निवासी हैं और काफी अरसे से बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे हैं ,वह बढ़ते कदम संस्था के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष एवं सिंधी काउंसिल आफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं।
