रायपुर-संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की 754वे जयंती रायपुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ की जिला शाखा रायपुर प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 754वे जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साध श्री विट्ठल नामदेव मंदिर मे मनाई गई। मंदिर में पूजन पाठ के साथ हवन भी किया गया इसके बाद तुलसी विवाह हुआ तुलसी विवाह के बाद प्रसादी वितरण किया गया।
संत नामदेव महाराज की जयंती में समाज के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । 17 तारीख को होने वाले कार्यक्रम के बारे में रूपरेखा तैयार की गई कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी युवा वर्ग के लोगों का उत्साह बढ़ाया।
नामदेव जयंती के कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए केएल नामदेव संस्थापक एवं प्रमुख संरक्षक राजेश नामदेव प्रदेश अध्यक्ष नारायण प्रसाद नामदेव जिला अध्यक्ष महेंद्र नामदेव जिला सचिव पीसी नामदेव सुषमा नामदेव लता नामदेव महिला जिला अध्यक्ष संदीप बजरे महाराष्ट्रीयन शिंपी समाज रायपुर प्रमुख दीपक अपूर्वा राजस्थानी समाज से कुमारी ज्योति ठाकुर युवा शक्ति चेतन नामदेव मनीष नामदेव शामिल थे।
जय संत नामदेव जी महाराज की।
