रायपुर-सिंधी समाज में शादी के योग्य लड़के – लड़कियों के लिए एक नई उम्मीद और उनकी अपेक्षा को पूरा करने के लिए आज “सुदर्शन मैरिज ब्यूरो (सुदर्शन समाज सेवा संस्था)” के कार्यालय का उद्घाटन हुआ
अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज दिनांक 13 अक्टूबर 24 , रविवार को दोपहर 12 बजे पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के मुखी महेश दरयानी, महासचिव बलराम आहूजा, तनेश आहूजा के कर कमलों द्वारा सुदर्शन समाज सेवा संस्था के कार्यालय का उद्घाटन हुआ जिसमें पूज्य छ. ग. सिंधी पंचायत के अन्य पदाधिकारीगण व समाज के वरिष्ठ सभी पंचायत के मुखीगण उपस्थित थे
सुदर्शन संस्था के अध्यक्ष मोहन जुमरानी ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित सुदर्शन मैरिज ब्यूरो द्वारा विगत 5 महीनों में 4 परिवार को जोड़ा गया है।
संस्था के मैरिज ब्यूरो प्रभारी पी एल राजेश ने बताया कि यह सेवा निःशुल्क की जा रही है, तथा केवल रजिस्ट्रेशन के समय 251/- रु की सहयोग राशि के रूप में लिया जाता है।
सुदर्शन संस्था का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के छोटे शहरों का भी आपस में मेल जोल बढ़ाकर वहां के भी योग्य बच्चों के बायोडाटा आदान प्रदान कर, उनके बीच में एक सेतु का काम करना है, जिसमें इस कड़ी में अभी तक बेमेतरा, तिल्दा, गरियाबंद, छुरा, राजिम इत्यादि शहरों के गणमान्य समाज के लोगों से मुलाकात कर चुके हैं और जल्द ही इस कड़ी को और आगे भी बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
- सुदर्शन समाज सेवा संस्था की तरफ से अध्यक्ष मोहन जुमरानी, कोषाध्यक्ष राजेश कृष्णानी, मैरिज ब्यूरो प्रभारी पी एल राजेश के अलावा देवराज गुरनानी, ,हरिराम सावलानी दर्शन अठवानी, दीपक ऐशानी, प्रभु दास गंगवानी, हरीश पेशवानी, प्रेम सोनी,नानक अंदानी,अजय बजाज एवं संतोष बजाज उपस्थित थे।
