रायपुर – रेल्वे लोको शेड में बनने वाले रेल गाड़ियों के डब्बे एवं इंजनों की मरम्मत उपरांत निकले हुए अन उपयोगी पार्ट्स के पहाड़ जमा होने से कुछ संस्कृति प्रिय व्यक्ति अनेकों वर्षों से कुछ नया करने की चाह में अनेको प्रयोग करते रहते हैं इस कला में रायपुर लोकोशेड का नाम पूरे हिंदुस्तान में प्रचलित हो हो गया है यहां की निर्मित कृतियां अनेकों शहरों के चौक चौराहों, बाग बगीचों की सुंदरता बड़ा रही है रायपुर में नवरात्रि में माता के पार्ट्स से बनी अनूठी मूर्ति और गणेश उत्सव में गणपति बप्पा की पार्ट्स निर्मित अनूठी मूर्ति भक्त जनों में कौतूहल पैदा करती है इस तरह बचे हुए मशीनी पार्ट्स का बेहतरीन उपयोग रायपुर के लोकोशेड के कलाकार वर्षों से करते आ रहे हैं।
