रायपुर – सामाजिक संस्था एक पहल “और” की महिला विंग द्वारा सिंधी युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रायपुर के सिंधू पैलेस में 8 सितंबर रविवार को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश,उड़ीसा, महाराष्ट्र से, अपने परिजनों के साथ युवक युवती शामिल होंगे। यह आयोजन सभी वर्ग के युवक युवती के लिए है। इस कार्यक्रम में एक पहल और की सहयोगी संस्था सारथी संस्था एवम सिंधू संस्कार का भरपूर सहयोग मिल रहा है
एक पहल और परिवार आप सभी गन्यमान सज्जनों से निवेदन करता है, संस्था के इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह जानकारी एक पहल “और” संस्था के अध्यक्ष हरीश रोहरा ने दी
