रायपुर -सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिंदगी न मिलेगी दोबारा की कार्यशाला ज्ञान गंगा स्कूल में आयोजित की गई ,
बच्चो को ईश्वर के बाद अपने माता पिता की पूजा करना चाहिए हर पेरेंट्स अपने बच्चो को ऊंचाई पर देखना चाहता है आज के सोशल मीडिया के जमाने में बच्चे बुरी बाते जल्दी अपना लेते है हमको सभी बुरी आदत से दूर रहना चाहिए बच्चे पोष्टिक आहार का सेवन करे मिलावट पदार्थ से दूर रहे बच्चे आप सच्ची लगन से मेहनत करे, ट्रैफिक पुलिस ने सभी को ट्रैफिक नियम की शपथ दिलाई और कहा बच्चो को गाड़ी चलाते समय स्पीड का विशेष ध्यान देना चाहिए साथ में ट्रेफिक नियम का पालन करना अनिवार्य है अगर एंबुलेंस आपके पीछे है तो पहले उसे जाने का रास्ता दे अपनी गाड़ी को साइड करले सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा जिंदगी न मिलेगी दोबारा का अभियान आज ज्ञान गंगा स्कूल में किया गया बच्चे बहुत ध्यान से सुने। बच्चे नशा से बचे और किसी के भी कहने से कुछ पदार्थ का सेवन न करे हम सबको बुरी आदत से बचना चाहिए हैल्थ एक्सपर्ट ने बताया बच्चे अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान दे और बच्चे जंक फूड का सेवन कम करे इस अवसर , सिंधी काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, आनंद कुकरेजा, बसंत कुकरेजा, रवि ग्वलानी, प्रणीत सुंदरानी, जितेंद्र मालघानी, गौतम रेलवानी, राजीव मसंद, सिमरन मसंद अन्य उपस्थित थे।
