( RV cg news, राजू वासवानी)-
10 अगस्त दिन शनिवार को शाम 7:30 बजे महा आरती, महा आरती के बाद भक्त जनों के लिए हथ प्रसाद वितरण l
11 अगस्त दिन रविवार को झूलेलाल साईं जी का चालीहो महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें 51 पूज्य बहराडा साहेब कलश की आलीशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी l
कार्यक्रम
11 अगस्त सुबह -11बजे
दूध से स्नान
दोपहर -1बजे पुजा-अर्चना
आरती- शदाणी दरबार के पीठाधीश संत शिरोमणि श्री युधिष्ठिर लाल साहेब द्वारा
दोपहर- 2:00 बजे से 4:00 तक आम भंडारा झूलेलाल मंदिर गुरु रामदास नगर ईदगाह भाटा रायपुर
शाम-5 बजे भव्य शोभायात्रा-
पूज्य गोदडी धाम की अम्मा मीरा देवी के कर कमलों द्वारा
शोभा यात्रा का शुभारंभ झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर गीत संगीत की धुन के साथ नाचते गाते डांडिया करते हुए सारथी चौक, बाबा किशाराम दरबार, संत कंवर राम चौक लाखे नगर, बाबा सूरतसिंग दरबार, डॉक्टर लालवानी के सामने वाली गली में झूलेलाल धाम महंत पारा, मंगल बाजार से आश्रम होते हुए आमातालाब (रामकुंड सरोवर) में विसर्जन किया जाएगा l
इस महत्वपूर्ण झूलेलाल चालिहा महोत्सव के आयोजन में सिंधु विकास समिति, सद्भावना क्लब एवं समाज के सदस्य के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है
