RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। 30/जून/2026- छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार, 30 जून को भटगांव स्थित मां काली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं व्यापार जगत की उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर चेंबर परिवार के सदस्यों ने सतीश थौरानी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन के बाद सभी ने मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सफल नेतृत्व की कामना की।
इस दौरान चेंबर परिवार के सदस्य गुरजीत सिंह सिंधु, नितिन कृष्णानी, वासु जोतवानी, राजेश गुरनानी एवं जितेंद्र शादीजा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, आस्था और आत्मीयता से ओतप्रोत रहा।
