RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटन के शिक्षक वीरेंद्र साहू एवं छत्तीसगढ़ के 25 जिलों के शिक्षकों द्वारा रचित पुस्तक ‘मोर अंगना के शोर’ के विमोचन तथा हमर चिन्हारी साहित्य समिति की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में वे शामिल हुए।
इस अवसर पर बताया गया कि नवाचार और साहित्यिक योगदान के लिए पुस्तक ‘मोर अंगना के शोर’ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के 25 जिलों से आए शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा छत्तीसगढ़ी गीतों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में विधायक अनुज शर्मा एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा उपस्थित रहे। हमर चिन्हारी साहित्य समिति की पूरी टीम की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया।
*इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने पुस्तक के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने पर सभी रचनाकारों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ‘मोर अंगना के शोर’ छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा निरंतर समृद्ध होगी और प्रदेश से भविष्य में भी अनेक प्रतिभाशाली साहित्यकार देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे।
