RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
चैंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी के जन्मदिन पर चैंबर कार्यालय में भव्य आयोजन, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी के जन्मदिन के अवसर पर चैंबर कार्यालय में स्नेहपूर्ण एवं भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ एवं विक्की लोहाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री थौरानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा कि सतीश थौरानी व्यापारिक समाज के सशक्त और लोकप्रिय नेतृत्वकर्ता हैं। उनके मार्गदर्शन में चैंबर व्यापारियों के हितों की प्रभावी आवाज बनकर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री थौरानी के नेतृत्व में व्यापार जगत को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और सतीश थौरानी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। आयोजन में सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
