RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। जनसेवा एवं समाजहित की भावना को आगे बढ़ाते हुए पूज्य सिंधी पंचायत डीडी नगर एवं वाधवा हॉस्पिटल एलएलपी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 5 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पार्षद कार्यालय, सेक्टर-1, डीडी नगर, रायपुर में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ सुरक्षित, भरोसेमंद एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर जनरल मेडिकल परामर्श, दंत रोग परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच, खून की जांच, शिशु रोग परामर्श, नेत्र रोग परामर्श, पावर जांच तथा ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
पूज्य सिंधी पंचायत डीडी नगर के मुखी सुधीर रामानी एवं पंचायत के कार्यकारिणी सदस्यों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की है।
