RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर।17/मई/2026
सिंधी काउंसिल टीम द्वारा समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन रविवार 17 मई को मैग्नेटो मॉल रायपुर में शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। इस समारोह में 10वीं से 12वीं कक्षा तक परीक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 200 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर ललित जैसिंघ ने कहा कि समाज के बच्चों की उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।
