RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। 11/मई/2026 -प्रधानमंत्री Narendra Modi ने “नेशन फर्स्ट” का संदेश देते हुए देशवासियों से आत्मनिर्भर भारत को मजबूत बनाने के लिए सात महत्वपूर्ण अपीलें की हैं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का छोटा प्रयास भी देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
प्रधानमंत्री ने लोगों से जहां संभव हो वहां “वर्क फ्रॉम होम” को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि ईंधन की बचत हो सके। साथ ही पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो सेवाओं का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया।
उन्होंने खाद्य तेल के उपयोग में कमी लाने, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर भारतीय उत्पादों का समर्थन करने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने अनावश्यक विदेशी यात्राओं और अत्यधिक सोने की खरीदारी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
प्रधानमंत्री का यह संदेश देशवासियों में राष्ट्रहित और स्वदेशी भावना को और अधिक मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
