RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
पूज्य सिंधी पंचायत देवेंद्र नगर रायपुर में लगभग 25 से 30 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है, जिससे समाज में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है।
इस महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया में देवेंद्र नगर निवासी, वरिष्ठ समाजसेवी रितेश वाधवा ने मुखी पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। वर्षों से समाज सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रितेश वाधवा को समाज के हर वर्ग से भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है।
उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और सेवा भावना ने उन्हें समाज में एक अलग पहचान दिलाई है। चुनावी मैदान में उनकी एंट्री से माहौल और भी उत्साहित हो गया है, और समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।
समाजजनों का मानना है कि यदि रितेश वाधवा को यह जिम्मेदारी मिलती है, तो वे अपने अनुभव और समर्पण से सिंधी पंचायत को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगे।
