RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी के साथ नई चर्चा भी शुरू हो गई है। पार्टी नेतृत्व द्वारा सुरेश बुधवानी को जिला कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है।
सुरेश बुधवानी लंबे समय से संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और उनकी कार्यशैली एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सुरेश बुधवानी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी एवं शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
