“पक्षियों के प्रति करुणा का उदाहरण — ‘बढ़ते कदम’ संस्था द्वारा 400 सकोरे और दाना पैकेट का वितरण, सदस्यों का सराहनीय सहयोग”
आज संस्था बढ़ते कदम द्वारा महावीर नगर एवं इमलीडीह क्षेत्र में दाना-सकोरा वितरण का सेवा कार्य किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों के सहयोग से कुल 400 सकोरे एवं दाना पैकेट वितरित किए गए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जल एवं आहार की व्यवस्था करने का यह प्रयास सराहनीय रहा।
संस्था के सदस्यों ने इस सेवा कार्य के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति करुणा का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से भी इस प्रकार के पुनीत कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।
उपस्थित सदस्यगण:
अजय जयसिंघानी, प्रेम प्रकाश मध्यानी, अजय वलेचा, सतीश पमनानी, जय बजाज, किशोर बत्रा, गौरव नागदेव, हरेश डोडवानी, राजकुमार सोनी, अमर लखवानी, प्रदीप जसवानी, तरुण लखवानी, हरीश नागदेव, कमल रिझवानी, कमल राजवानी, गिरीश कटारिया, दिलीप पिंजानी, राहुल पारप्यानी
