RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार मेनन जी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता अनिल रूपचंदानी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
अनिल रूपचंदानी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर अशोक दुल्हानी, इष्ट मित्रों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
