RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
“जितेंद्र बड़वानी ने दी जानकारी—12 अप्रैल को रायपुर में गूंजेगा सिंधी तंबोला, महिला विंग का मेगा आयोजन, संत साईं युधिष्ठिर लाल जी ने किया पोस्ट विमोचन का शुभारंभ”
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के महामंत्री जितेंद्र बड़वानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में आयोजित होने जा रहे बहुप्रतीक्षित सिंधी तंबोला कार्यक्रम का भव्य आगाज पोस्टर विमोचन के साथ किया गया। यह शुभ अवसर शदाणी दरबार के पूज्य संत साईं युधिष्ठिर लाल जी के पावन करकमलों से संपन्न हुआ।
महामंत्री जितेंद्र बड़वानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत की महिला विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान महिला विंग की कार्यकारिणी अध्यक्ष राशि बलवानी सहित सुदेश मंधान, दीपिका जेठवानी, कशिश बागवानी, ज्योति हिदनी, साक्षी मखीजा, कुमकुम जितवानी और सिमरन हिंदुजा उपस्थित रहीं।
उन्होंने आगे बताया कि 12 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह सिंधी तंबोला कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सामाजिक आयोजनों में एक विशेष पहचान बनाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की सहभागिता देखने को मिलेगी।
महामंत्री जितेंद्र बड़वानी व महिला विंग की कार्यकारिणी अध्यक्ष राशि बलवानी ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना, सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और मनोरंजन के जरिए समाज को एकजुट करना है।
इस अवसर पर संत साईं युधिष्ठिर लाल जी ने महापंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और समरसता को बढ़ाते हैं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
