RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर में आस्था का अद्भुत नज़ारा—सद्गुरु ईश्वर शाह साहिब के स्वागत में निकली भव्य शोभायात्रा, गुलाबी रोशनी से जगमगाया शहर; आज हरे माधव सत्संग में उमड़ेगा श्रद्धा का सागर!
रायपुर। कटनी से संत जीवनमुक्त सद्गुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब के रायपुर आगमन पर शहर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत माहौल देखने को मिला। एयरपोर्ट से महावीर नगर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शोभायात्रा की विशेष आकर्षण रही गुलाबी रोशनी, जिससे पूरा मार्ग और वातावरण दिव्यता से जगमगा उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।
एयरपोर्ट पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, पार्षद अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, समिति अध्यक्ष प्रकाश जादवानी, सचिव तेज कुमार बजाज, राजकुमार आहुजा, मुरली मनोहर बुलचंदानी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने सद्गुरु का भव्य स्वागत किया।
आज रविवार 29 मार्च को हरे माधव सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह सत्संग श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम होगा।
