RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
धमतरी में सिंधी समाज की एकता का शानदार उदाहरण— पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चंदर लाल जसवानी एवं उपाध्यक्ष अशोक वाधवानी व रामचंद्र वाधवानी निर्विरोध विजयी, पूरे शहर में खुशी की लहर
धमतरी। श्री पूज्य पंचायत सिंधी समाज धमतरी में संगठनात्मक एकता और आपसी समन्वय का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जहां अध्यक्ष पद पर आदरणीय श्री चंदर लाल जसवानी जी तथा उपाध्यक्ष पद पर आदरणीय श्री अशोक कुमार वाधवानी जी एवं श्री रामचंद्र वाधवानी जी निर्विरोध विजयी घोषित हुए।
इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्विरोध निर्वाचन को समाज की एकजुटता, विश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने तीनों पदाधिकारियों को लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
यह विश्वास जताया गया कि इनके नेतृत्व में सिंधी समाज धमतरी निरंतर प्रगति करेगा और सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
