RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
गौरव मंधानी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में अहम दायित्व, ‘मन की बात’ अभियान के प्रदेश सहप्रभारी नियुक्त—नेतृत्व का जताया धन्यवाद
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ में गौरव मंधानी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी ‘मन की बात’ का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस जिम्मेदारी के लिए गौरव मंधानी ने भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस दायित्व को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
गौरव मंधानी ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, वरिष्ठ नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्री सुभाष अग्रवाल का मार्गदर्शन एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने एवं संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
